लाइव न्यूज़ :

बंगाल में विद्यासागर जयंती मनायी गई, टीएमसी व भाजपा ने एकदूसरे को प्रतिमा तोड़ने का जिम्मेदार बताया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:09 IST

Open in App

कोलकाता, 26 सितंबर पश्चिम बंगाल में रविवार को समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 201वीं जयंती मनायी गई। साथ ही राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 2019 की रैली के दौरान कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट पर लगी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा की तोड़फोड़ के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समाज सुधारक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पश्चिम बंगाल और बंगाली उनकी शिक्षाओं के लिए उनके ऋणी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह महान समाज सुधारकों में से एक थे जिन्होंने न्याय और समानता के लिए अथक संघर्ष किया। हम उनकी शिक्षाओं के ऋणी हैं।’’

विपक्ष के नेता एवं नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने भी विद्यासागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एक महान व्यक्ति, जिन्होंने अपने योगदान से हमारे इतिहास को हमेशा के लिए समृद्ध किया। ईश्वरचंद्र बंदोपाध्याय को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि।’’

हालांकि, राज्य के मंत्री फरहाद हकीम ने भाजपा का नाम लिए बिना उस पर परोक्ष रूप से हमला किया और आरोप लगाया कि 2019 में विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ने में पार्टी का हाथ था, जिसे बाद में सत्ताधारी सरकार द्वारा फिर से बनाया गया।

परिवहन मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिन लोगों ने दो साल पहले विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ा था, उन्हें उनके बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।’’

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने इसपर तीखा पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी ने ‘‘विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ने की साजिश रची और तुच्छ चुनावी लाभ के लिए इसका आरोप भाजपा पर मढ़ दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बंगाल के मनीषियों के लिए उनके सम्मान के स्तर को दर्शाता है।’’

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख ने आरोप लगाया कि इस साल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के खिलाफ ‘‘भय का माहौल’’ बनाया और यह उनका पाखंड है कि वे महिला उत्थान में विद्यासागर की भूमिका का उल्लेख कर रहे हैं।

इस बीच, इस अवसर पर राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने विद्यासागर कॉलेज में समाज सुधारक की पुनर्निर्मित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सामाजिक सुधार के लिए उनके योगदान को याद किया।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले शाह के रोड शो के दौरान हुई झड़पों में प्रतिमा को तोड़ दिया गया था, जिसकी व्यापक निंदा हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह