लाइव न्यूज़ :

विद्या प्रकाश को राष्ट्रीय हरित अधिकरण का महापंजीयक नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विद्या प्रकाश को प्रतिनियुक्ति के आधार पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का महापंजीयक नियुक्त किया गया है।

कोविड-19 महामारी के कारण हाल ही में महापंजीयक आशु गर्ग की मृत्यु के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

अधिकरण द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘श्री विद्या प्रकाश को राष्ट्रीय हरित अधिकरण प्रधान पीठ नई दिल्ली के महापंजीयक के रूप में प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किया गया है और उन्हें उनके पद्भार ग्रहण करने की तिथि 29 मई, 2021 से शुरू में एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।’’

आदेश में कहा गया है, ‘‘विद्या प्रकाश को वेतन, भत्ते और विशेषाधिकार उनके द्वारा प्रयोग किए गए विकल्प के अनुसार, प्रासंगिक नियमों के अनुसार राष्ट्रीय हरित अधिकरण में स्वीकार्य होंगे।’’

प्रकाश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और एलएलबी किया। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम किया।

वह 2003 में दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए और जनवरी 2014 में दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में पदोन्नत हुए।

वह अभी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, दिल्ली के रूप में तैनात थे।

प्रकाश ने 29 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (प्रधान पीठ) के महापंजीयक के रूप कार्यभार ग्रहण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र