लाइव न्यूज़ :

विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी और सिनेमा के सफर पर लिखी किताब

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी और सिनेमा के सफर पर एक किताब लिखी है, जो इस महीने के अंत में जारी की जाएगी।

इसमें उन्होंने अपने लंबे समय के सहयोगी एवं पटकथा लेखक अभिजात जोशी के साथ अपने अभी तक के अनुभव को साझा किया है।

प्रकाशक ‘पेंगुइन’ ने बताया कि कितब में ‘‘ समकालीन हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक के सोचने, काम करने के तरीके और उनके जुझारूपन के बारे में’’ बयां किया गया है।

‘अनस्क्रिप्टेड: कन्वर्सेशन ऑन लाइफ एंड सिनेमा’ 25 जनवरी को जारी की जाएगी।

कश्मीर के एक छोटे से मोहल्ल वजीर बाघ के रहने वाले चोपड़ा ने अपने 30 साल के फिल्मी करियर में ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ , ‘थ्री इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।

चोपड़ा ने कहा, ‘‘ अभिजात जोशी के साथ सिनेमा और जीवन के बारे में बात करके मुझे बहुत मजा गया। मेरे इस दुनिया से जाने के बाद शायद कभी कोई कहीं इस किताब को पढ़े और कहे कि कश्मीर के एक छोटे से मोहल्ले के एक व्यक्ति के बड़े सपने थे और उसने अपनी आत्मा को बेचे बिना उसे हासिल किया ..... तो मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता?’’

वहीं, जोशी ने चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर पल को जीने में विश्वास रखते हैं और उन्हें परिवार,सिनेमा, भोजन और ‘वाइन’ से बेहद प्यार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान