लाइव न्यूज़ :

...जब सड़क पर बिखरे दूध को इंसान और कुत्ते एक साथ पीने लगे, देख कर आपकी आंखें हो जाएगी नम

By स्वाति सिंह | Updated: April 13, 2020 21:10 IST

उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 550 हो गयी है। ये मरीज प्रदेश के 41 जिलों से हैं। इसी बीच आगरा से एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस से अबतक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैउत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है।

लखनऊ: देश में कोरोना वायरस से अबतक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 9 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देख आप व्यथित हो उठेंगे। दरअसल, सोमवार को आगरा के रामबाग चौराहे पर एक दूध वाले की दूध की टंकी गिर गई। इस टंकी के गिरने के बाद आदमी और जानवर दोनों सड़क पर एक साथ दूघ पीने लगे। इस घटना के बाद इसका वीडियो वायरल हो गया है। इसमें यह साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे एक आदमी दूध उठाकर एक बर्तन में रख रहा है और वहीं दूसरी और कुछ कुत्ते उसी दूध को पी रहे हैं। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 550 हो गयी है। ये मरीज प्रदेश के 41 जिलों से हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि अब तक 47 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर जा चुके हैं। 

प्रसाद ने कहा, ''सबसे उत्साहवर्धक बात है यह कि पीलीभीत जनपद में दो मामले आए थे, एक पहले ही संक्रमण मुक्त होकर जा चुका था। आज दूसरा मरीज भी पूर्णतया संक्रमण मुक्त होकर जा चुका है। अब पीलीभीत जिले में कोविड-19 का एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।'' 

उन्होंने कहा कि पीलीभीत जिले में शुरुआत में संक्रमण के मामले आएथे, लेकिन आज दूसरे मरीजे के संक्रमण मुक्त होने के बाद जिले में अब कोविड-19 का कोई मरीज नहीं है। डॉक्टरों, चाहे सरकारी हों या निजी चिकित्सक, सबको कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लडाई में 'सिपहसलार' बताते हुए प्रसाद ने उन्हें साधुवाद दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं