लाइव न्यूज़ :

Video: चीन को संदेश, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 फाइटर प्लेन और अपाचे हेलिकॉप्टर का भारत-चीन बॉर्डर पर ऑपरेशन

By स्वाति सिंह | Updated: July 4, 2020 21:25 IST

पूर्वी-लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन की हिंसक झड़प के बाद भारत ने कमर कस ली है। सीमा पर मिग, सुखोई और हरक्युलिस विमान पहले से तैनात थे लेकिन अब अकसर ये सीमा के पास उड़ान भरते देखे गए।

Open in App
ठळक मुद्दे सीमा पर सुखोई-30, एमकेआई और मिग-29 फाइटर प्लेन ने उड़ान भरी।भारतीय सेना चीन सीमा पर एयर ऑपरेशन कर रही है। 

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने फिर एक बार चीन से सटी सीमा पर ताकत दिखाई है। सीमा पर सुखोई-30, एमकेआई और मिग-29 फाइटर प्लेन ने उड़ान भरी। यहां एयरफोर्स के सुखोई Su-30MKI और मिग 29 विमानों के साथ अपाचे हेलिकॉप्टर भी सीमा पर उड़ान भरते नजर आए। भारतीय सेना चीन सीमा पर एयर ऑपरेशन कर रही है। 

बता दें कि पूर्वी-लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन की हिंसक झड़प के बाद भारत ने कमर कस ली है। जिसके बाद भारत ने सीमा पर अपने विमान तैनात कर दिए। सीमा पर मिग, सुखोई और हरक्युलिस विमान पहले से तैनात थे लेकिन अब अकसर ये सीमा के पास उड़ान भरते देखे गए। ख़बरों कि मानें तो तीनों सेनाओं से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

इस मौके पर एक स्क्वाड्रन लीडर ने कहा, 'सभी बेस पर भारतीय वायुसेना पूरी तरह से तैयार है और किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है। उन्होंने कहा, जवानों का जोश हमेशा हाइ रहता है औऱ आसमान की ऊंचाइयों को छूने के लिए वे तैयार रहते हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन पहले ही किया है लद्दाख का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन और भारत की सेनाओं में गतिरोध के बीच शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख का औचक दौरा कर सैनिकों से मुलाकात की।  मोदी ने लेह का दौरा किया जहां उन्होंने सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ बातचीत की। मोदी के साथ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी थे। मोदी ने कहा कि विस्तारवाद का दौर समाप्त हुआ और भारत के शत्रुओं ने उसके सशस्त्र बलों के ‘कोप और क्रोध’ को देख लिया है।

15 जून को हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे

15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन के 40 से अधिक सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने अभी तक अपने मारे गए सैनिकों की संख्या नहीं बताई है।

टॅग्स :चीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां