VIDEO: राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश- 'टीम प्लेयर बनो, नहीं तो तुम्हें रिजर्व में बिठा देंगे'

By रुस्तम राणा | Updated: February 28, 2026 15:37 IST2026-02-28T15:37:42+5:302026-02-28T15:37:42+5:30

पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और सभी दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इस मद्देनजर राहुल गांधी की रैली के साथ आज कांग्रेस ने भी चुनावी प्रचार का आगाज कर दिया।

VIDEO: Rahul Gandhi's message to Congress workers - 'Be a team player or you will be put in reserve' | VIDEO: राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश- 'टीम प्लेयर बनो, नहीं तो तुम्हें रिजर्व में बिठा देंगे'

VIDEO: राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश- 'टीम प्लेयर बनो, नहीं तो तुम्हें रिजर्व में बिठा देंगे'

बरनाला (पंजाब):कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के लीडर राहुल गांधी ने शनिवार को पंजाब के बरनाला में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का संदेश दिया। हालांकि इसके लिए उन्होंने टीम वर्क की बात कही। राहुल गांधी ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी को भी एक मैसेज देना चाहता हूं। काम टीमवर्क से होता है। अकेला खिलाड़ी गेम नहीं जीत सकता। यहां हमारी पूरी टीम बैठी है। और मैं सबको मैसेज देना चाहता हूं - खड़गे जी की तरफ से और मेरी तरफ से - टीम प्लेयर बनो, नहीं तो हम तुम्हें रिजर्व में बिठा देंगे।

उन्होंने आगे कहा, चाहें आप कितने भी बड़े क्यों न हो, लेकिन पार्टी से बड़े नहीं हो सकते। उन्होंने अपनी टीम वर्क वाली बात दोहराते हुए कहा, अगर तुम टीम प्लेयर नहीं बने तो मैं और खड़गे जी आपको ठीक कर देंगे। उन्होंने कहा ये जो सारे सीनियर नेता यहां बैठे हुए हैं मैं इनको बताना चाहता हूं कि हमारी सच्ची शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं। पंजाब में जो भी हो इनके सम्मान के साथ होगा। इनको लेकर होगा अंत में उन्होंने पंजाब के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

इससे पहले उन्होंने कहा,  "पंजाब हमारी ताकत है। जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे सच में बहुत मज़ा आता है क्योंकि मैं यहां भारत की ताकत और भारत की नींव देखता हूं। आप हमारे रक्षक हैं, आप हमारी नींव हैं, और हम आपसे प्यार करते हैं..."

आपको बता दें कि पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और सभी दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इस मद्देनजर राहुल गांधी की रैली के साथ आज कांग्रेस ने भी चुनावी प्रचार का आगाज कर दिया।

Web Title: VIDEO: Rahul Gandhi's message to Congress workers - 'Be a team player or you will be put in reserve'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे