लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने कॉलेज स्टूडेंट के साथ खेला क्रिकेट, लगाए चौके-छक्के

By स्वाति सिंह | Updated: October 19, 2019 10:05 IST

राहुल गांधी ने शुक्रवार महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पहले इस सभा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं, लेकिन वायरल बुखार होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।इस दौरान राहुल गांधी ने कॉलेज के मैदान में उतरकर खेल रहे बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेली।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गांधी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी के एक कॉलेज में उतारना पड़ा। इस दौरान राहुल गांधी ने कॉलेज के मैदान में उतरकर खेल रहे बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेली। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो गया है।  

हालांकि, सूत्रों ने उन खबरों को गलत करार दिया है जिनमें कहा गया था कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पार्टी एक सूत्र ने बताया कि हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हुई और गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हुए। 

सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट हुआ है जिसमें कहा गया है कि कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने वहां खेल रहे बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेली। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पहले इस सभा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं, लेकिन वायरल बुखार होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं।  

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९राहुल गांधीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह