लाइव न्यूज़ :

Video: थाने में बंद हैं हैदराबाद की महिला डॉक्टर के आरोपी, भनक लगते ही सैकड़ों लोगों ने घेरा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

By स्वाति सिंह | Updated: November 30, 2019 20:21 IST

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वे आरोपियों की 100 फीसदी दोषसिद्धि सुनिश्चित करेंगे और लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया। इस बीच प्रक्रिया के तहत आरोपियों की चिकित्सकीय जांच करने वाले चिकित्सकों ने संवाददाताओं से कहा कि आरोपियों की स्थिति सामान्य है। 

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद शव जलाने की घटना से पूरे देश का गुस्सा फूटा है।प्रदर्शनकारी पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद शव जलाने की घटना से पूरे देश का गुस्सा फूटा है। हैदराबाद में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उस थाने के बाहर प्रदर्शन किया जहां महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार एवं हत्या के आरोपियों को बंद किया गया है। 

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को ‘कड़ी’ सजा की मांग की। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शादनगर पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की। इनमें से कुछ लोगों ने मांग की कि आरोपियों को मौत की सजा दी जाए। एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘यदि उन्हें अदालत ले जाया जाता है तो यह पर्याप्त नहीं होगा। उनसे वैसा ही व्यवहार होना चाहिए जैसा उन्होंने पीड़िता के साथ किया।' एक अन्य व्यक्ति ने कहा, 'यदि आप वैसा नहीं कर सकते तो उन्हें हमें सौंप दें।'

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वे आरोपियों की 100 फीसदी दोषसिद्धि सुनिश्चित करेंगे और लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया। इस बीच प्रक्रिया के तहत आरोपियों की चिकित्सकीय जांच करने वाले चिकित्सकों ने संवाददाताओं से कहा कि आरोपियों की स्थिति सामान्य है। 

स्थानीय बार एसोसिएशन ने आरोपियों को कोई भी विधिक सहायता उपलब्ध नहीं करने का फैसला किया है। सरकारी अस्पताल में कार्यरत 25 वर्षीय पशु चिकित्सक से चार युवकों ने बृहस्पतिवार रात में शहर के बाहरी इलाके में बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी। ये चारों युवक लॉरी मजदूर हैं। इस जघन्य अपराध के सिलसिले में चार युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह