लाइव न्यूज़ :

लोगों ने ताली-थाली बजाकर 'कोरोना वीरो' का किया सम्मान, PM मोदी ने जताया आभार, कहा- ये धन्यवाद का नाद

By स्वाति सिंह | Updated: March 22, 2020 18:04 IST

कोरोना संकट के बीच आज देशभर में जनता कर्फ्यू के तहत लोग अपने घरों में बंद रहे और शाम को अपने घरों के बालकनी और छतों पर चढ़कर थाली, ताली बजाकर, भोंपू बजाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन दिया है। कोरोना संकट के बीच लोग रविवार को जनता कर्फ्यू के तहत लोग अपने घरों में बंद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन दिया है। कोरोना संकट के बीच लोग रविवार को जनता कर्फ्यू के तहत लोग अपने घरों में बंद हैं। इस बीच लोगों थाली, ताली, शंख और हॉर्न बजाकर जनता कर्फ्यू का स्वागत किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। देशवासियों का बहुत-बहुत आभार...' उन्होंने आगे लिखा, 'ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है। आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें।'

बता दें कि कोरोना संकट के बीच आज देशभर में जनता कर्फ्यू के तहत लोग अपने घरों में बंद रहे और शाम को अपने घरों के बालकनी और छतों पर चढ़कर थाली, ताली बजाकर, भोंपू बजाया। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपील की थी कि 22 मार्च की शाम ठीक 5 बजे अपने घर के दरवाजे पर, खिड़की के पास या बालकनी में खड़े होकर 5 मिनट तक ताली बजाकर, थाली बजाकर इनके प्रति धन्यवाद अर्पित करें। 

बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए आज पूरा देश एकजुट दिखा। आज सड़के सूनी, बाजार में सन्नाटा पसरा दिखा है। लोग घर में बैठकर, बेहद धैर्य का परिचय देकर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोक रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घंटी बजाकर देश की सेवा में लगे लोगों का आभार जताया। वहीं योगगुरु बाबा रामदेव ने ताली और घंटी बजाकर लोगों का आभार जताया। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी घंटी बजाकर आभार जताया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया