लाइव न्यूज़ :

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 15:49 IST

Open in App

बलिया (उप्र) नौ फरवरी सोशल मीडिया पर एक युवक की मोबाइल चोरी के कथित मामले में बर्बर पिटाई के वायरल वीडियो की पुष्टि होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बलिया शहर कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है तथा उसे अपमानित किये जाने के दृश्‍य हैं।

सिंह के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले के रहने वाले भीम को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज में घटना की पुष्टि हुई है तथा यह पाया गया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदू मार्केट के समीप सोमवार को मोबाइल के लेनदेन को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई तथा उसे अपमानित किया गया।

सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस चौकी प्रभारी, ओकडेनगंज की शिकायत पर एक युवक के विरुद्ध नामजद व अज्ञात के विरुद्ध बलिया शहर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए