लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:02 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा),छह दिसंबर फरीदाबाद के बडखल चौक पर सोमवार को कथित बदमाशों द्वारा युवक की हथौड़े व छड़ से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एनआईटी थाने में ललित ,प्रदीप और सचिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें से ललित और प्रदीप (निवासी फतेहपुर चंदेला गांव)को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे अपराध शाखा (सेक्टर-30) में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सचिन अब भी फरार है।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नीतीश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे फरीदाबाद सेक्टर-21 डी इलाके में कार में आए तीनों आरोपियों ने एक युवक पर हमला किया और उसके पैर की हड्डी तोड़ दी। मौके से फरार होते वक्त उन्होंने गोली भी चलाई।

उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है और पीड़ित मनीष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित और तीनों आरोपी फतेहपुर चंदीला गांव के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि मनीष ने वर्ष 2020 में आरोपी प्रदीप के भाई योगेश पर कथित जानलेवा हमला किया था जिसकी शिकायत एनआईटी थाने में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक ललित,प्रदीप और मनीष पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे इस समय जमानत पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है