लाइव न्यूज़ :

केरल में मां की पिटाई करते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने पकड़ा

By भाषा | Updated: December 30, 2020 15:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 दिसंबर केरल में, नशे में धुत्त एक युवक द्वारा अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार करने और फिर उसे निर्ममतापूर्वक पीटने की एक घटना सामने आई है।

मामले का वीडियो वायरल होने और लोगों के नाराजगी जताने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में दिख रहा है कि रसोईघर के बगल में बने कमरे में महिला अंधेरे में जमीन पर बैठी है और लाल रंग की शर्ट पहना युवक बार-बार दर्द से रोती औरत पर लात-घूंसे बरसा रहा है।

इस वीडियो का प्रसारण समाचार चैनलों पर हुआ और पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। आरोपी पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान वर्कला तालुक के इवाडा निवासी 27 वर्षीय रफीक के तौर पर हुई है।

पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया, ‘‘यह वीडियो 10 दिसंबर को रफीक की बहन ने रिकॉर्ड किया था। उसने इस वीडियो को पश्चिम एशिया में रह रहे कुछ रिश्तेदारों को भेजा था जिन्होंने इसे सोशल मीडिया पर डाला। यह वीडियो वायरल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि मोबाइल टावर लोकेशन के जरिये आरोपी का पता चला।

पुलिस ने रिश्तेदारों के हवाले से बताया कि रफीक निजी बस में सहायक के तौर पर काम करता है और शराब का आदी है। वह अक्सर नशे में अपनी मां की पिटाई करता है।

उन्होंने बताया, रफीक की 49 वर्षीय मां शाहिदा हालांकि बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने को तैयार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे