लाइव न्यूज़ :

उल्टा तिरंगा फहराए जाने का वीडियो वायरल : जिलाधिकारी ने दी सफाई

By भाषा | Updated: August 16, 2021 00:31 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अगस्त आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के जिलाधिकारी द्वारा उल्टा तिरंगा फहराए जाने का कथित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा रीट्वीट किए गए ध्वजारोहण के एक वीडियो में उल्टा तिरंगा फहराए जाने और लोगों को राष्ट्रगान गाते तथा एक व्यक्ति को पुष्प वर्षा करते देखा जा सकता है।

इस बारे में पूछे जाने पर औरैया के जिलाधकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया, ‘‘हम ध्वजारोहण का अभ्यास कर रहे थे। उस समय भूलवश तिरंगा उल्टा लग गया था। यह सुबह करीब पौने आठ बजे की घटना है जबकि बाद में ध्वज को सीधा करके आठ बजे आधिकारिक रूप से ध्वजारोहण किया गया। लेकिन स्थानीय मीडिया ने शुरुआत में हुई भूल की फोटो और वीडियो निकालकर उसे जानबूझकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।’’

इस सवाल पर कि क्या ध्वजारोहण से पहले सभी जगह इसका ट्रायल लिया जाता है या फिर यह समय और स्थिति पर निर्भर करता है, जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘मेरी गलती इतनी थी कि मैं खुद ही ट्रायल कर रहा था। अगर मेरी जगह कोई और व्यक्ति यह कर रहा होता तो इसे इतना बड़ा मुद्दा ना बनाया जाता। यह जानबूझकर की गई शरारत है और मैंने इस सिलसिले में स्पष्टीकरण मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं