लाइव न्यूज़ :

मृत बच्चियों के चाचा का वीडियो वायरल : पुलिस अधीक्षक पर लगाया धमकाने का आरोप

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:55 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 18 नवंबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के छिछनी गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में तालाब में मृत पायी गईं दो नाबालिग सगी बहनों के चाचा ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर लड़कियों का रात में ही अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मृत बच्चियों के चाचा लक्ष्मीकांत कह रहे हैं, ‘‘एसपी साहब जबरन रात में अंतिम संस्कार करवा रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अंतिम संस्कार न किया तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दायर कर जेल में डाल देंगे। डर की वजह से हमने रात में अंतिम संस्कार करना स्वीकार कर लिया है।’’

यह वायरल वीडियो मंगलवार की रात मृत बच्चियों के अंतिम संस्कार के समय का बताया जा रहा है।

लक्ष्मीकांत से वीडियो बनाने वाला पूछता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट हो तो वह कहते हैं, ‘‘हम संतुष्ट नहीं हैं, मामले की सीबीआई से जांच कराना चाहते हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भी (शिकायती पत्र) दिया है।’’

इस आरोप पर पुलिस अधीक्षक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन वह सरकारी फोन पर उपलब्ध नहीं हुए। हालांकि, उनके जनंसपर्क अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस अधीक्षक बाहर हैं और उन्हें फोन कॉल की जानकारी दे दी जाएगी।

गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर खेत से चने का साग तोड़ने गईं 12 और आठ साल की सगी दो बहनों के शव देर रात जंगल में स्थित एक तालाब के पानी में तैरते हुए मिले थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर पुलिस अधिकारी 'पानी में डूबने के कारण मौत' होना बता रहे हैं, जबकि परिजन हत्या किए जाने की आशंका जताकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ही गलत ठहरा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच