लाइव न्यूज़ :

बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 13:14 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 फरवरी बलिया जिले में रेवती क्षेत्र के एक गांव में एक 22 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रेवती थाने के प्रभारी प्रवीण सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ जनवरी 2020 में नरेन्द्र नामक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि लोक-लज्जावश पीड़िता और उसके परिजन चुप रहे और लड़की की शादी दिसम्बर 2020 में हो गई, इसके बाद वह अपने ससुराल चली गई।

सिंह ने बताया कि इसके बाद नरेन्द्र और उसके चार दोस्तों ने युवती से बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो युवती के पति को भी मिल गया, इसके बाद पति ने शादी तोड़ दी।

उन्होंने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर गत पांच फरवरी को रेवती थाने में नरेंद्र और उसके चार दोस्तों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?