VIDEO: राबड़ी देवी का चक्की में अनाज पीसते वीडियो हो रहा है वायरल, तेजस्वी ने लिखा भावनात्मक पोस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2024 15:40 IST2024-09-22T15:40:14+5:302024-09-22T15:40:14+5:30

वीडियो को नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने शेयर किया है। जिसमें राबड़ी देवी एक आम महिला की भांति तिरपाल पर बैठकर 'जांता' चलाती हुई दिख रही हैं। वह 'जांता' में मसूर दाल पिसती दिख रही हैं।

Video of Rabri Devi grinding grains in a flour mill is going viral, Tejashwi wrote an emotional post | VIDEO: राबड़ी देवी का चक्की में अनाज पीसते वीडियो हो रहा है वायरल, तेजस्वी ने लिखा भावनात्मक पोस्ट

VIDEO: राबड़ी देवी का चक्की में अनाज पीसते वीडियो हो रहा है वायरल, तेजस्वी ने लिखा भावनात्मक पोस्ट

Highlightsराबड़ी देवी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैइस वीडियो में राबड़ी देवी चक्की में अनाज पीसते नजर आ रही हैं।वीडियो को नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने शेयर किया है

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राबड़ी देवी चक्की में अनाज पीसते नजर आ रही हैं। इस वीडियो देख लोग इनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने शेयर किया है। जिसमें राबड़ी देवी एक आम महिला की भांति तिरपाल पर बैठकर 'जांता' चलाती हुई दिख रही हैं। वह 'जांता' में मसूर दाल पिसती दिख रही हैं। वहीं साथ ही वो गेहूं साफ करती भी नजर आ रही हैं। 

वहीं, तेजस्वी ने इस वीडियो के साथ भावुक करने वाला संदेश भी अपने मां के लिए लिखा है। उन्होंने लिखा है कि जीवन का संबल है मां! जीवन का आस-विश्वास, सार-प्यार,  प्रतिमान और आर्शीवचन है मां !"। तेजस्वी फिलहाल विदेश में हैं। वो बीते 20 सितंबर को विदेश के लिए रवाना हो गए हैं। 

बता दें कि तेजस्वी यादव अक्सर अपनी मां राबड़ी देवी का जांता चलाते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी और अपनी पत्नी राजश्री का वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें राबड़ी देवी बड़े ही प्यार से अपनी बहू को 'जांता' चलाना सीखा रही थीं।

तेजस्वी ने अब एक बार फिर से अपनी मां राबड़ी देवी का जांता चलाते हुए वीडियो शेयर किया है, जिससे वो अपने परिवार के ग्राम्य जुड़ाव और तकनीक के युग में भी परंपरागत चीजों के उपयोग से जुड़े रहने का संदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। 

राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री उस समय बनीं जब बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में उनके पति को जेल जाना पड़ा था। राबड़ी देवी ने तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद को संभाला। 

उनका पहला कार्यकाल सिर्फ़ 2 साल का रहा जो 25-07-1997 से 11-02-1999 तक चल सका। दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। उनके दूसरे और तीसरे कार्यकाल की अवधि क्रमशः सन् 09-03-1999 से 02-03-2000 और 11-03-2000 से 06-03-2005 तक रहा।

Web Title: Video of Rabri Devi grinding grains in a flour mill is going viral, Tejashwi wrote an emotional post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे