लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पंजाब में लोगों ने स्वच्छता कर्मियों को पहनाई नोटों की माला

By भाषा | Updated: April 1, 2020 19:59 IST

पटियाला से लोकसभा सदस्य और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने भी यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया। उल्लेखनीय है कि पंजाब में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 42 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में पुष्प वर्षा का वीडियो वायरल।मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

चंडीगढ़:पंजाब में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉगडाउन के बीच नाभा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में लोग उन पर पुष्पा वर्षा कर रहे हैं और नोटों की माला पहना रहे हैं। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आंतरिक अच्छाइयां सामने आती हैं। 

एक मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि दो सफाई कर्मचारी वाहन लेकर पटियाला के नाभा इलाके के आवासीय परिसर में प्रवेश कर रहे हैं और वहां के निवासी अपने-अपने घरों की छत पर से उनपर फूल की पंखुड़ियों की वर्षा कर रहे हैं और तालियां बजाकर उनका सम्मान कर रहे हैं। वीडियों के मुताबिक, तीन लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और सफाईकर्मियों को नोटों की माला पहनाई और उनकी पीठ थपथपा कर सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह देखकर खुशी हुई कि नाभा में लोग स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर रहे हैं और उनके प्रति प्रेम जता रहे हैं। यह रेखांकित करते हुए सुखद एहसास हो रहा है कि मुश्किल वक्त में हमारी आंतरिक अच्छाइयां सामने आती है। ऐसे ही कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम पंक्तियों में लड़ रहे लोगों का उत्साह बढ़ाएं।' 

पटियाला से लोकसभा सदस्य और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने भी यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया। उल्लेखनीय है कि पंजाब में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 42 मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाबकोरोना वायरसपंजाब में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया