लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:29 IST

Open in App

पुणे, 12 सितंबर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दत्तात्रेय भारने पुणे के इंदापुर में उस कार्यक्रम में मौजूद दिख रहे हैं, जहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। वीडियो में मंत्री और उनके कई समर्थक ना तो मास्क पहने और ना ही दो गज दूरी के नियम का पालन करते दिख रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के स्थानीय विधायक भारने पिम्परी भद्रक गांव में शनिवार को बैंक के एक नये भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में मंत्री के समर्थक उन्हें कंधे पर उठाए हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, संपर्क करने पर इंदापुर थाने के निरीक्षक टी. मुजावर ने रविवार को बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है क्योंकि किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण