लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में मरीजों से दो सौ रुपये फीस वसूलने वाले सरकारी डॉक्टर का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: May 15, 2021 18:38 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 15 मई शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात एक सरकारी डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह कथित रूप से ₹200 रुपये फीस लेकर मरीजों को दवा लिख रहे हैं। आधिकारिक बयान अनुसार, उक्त डॉक्टर के खिलाफ जबरन महंगे दाम पर एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीदवाने के आरोप में पुलिस पहले ही दो प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अनिल राज का डेढ़ मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कई मरीज उनके पास खड़े हैं और डॉक्टर कार पर पर्चा रखकर देखने और मरीजों से ₹200 रुपये फीस लेते हुए देखे जा सकते हैं।

वीडियो में डॉक्टर राज मरीजों के तीमारदारों से ऑक्सीजन संबंधी बात कर रहे हैं, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा त्रिपाठी ने भाषा को शनिवार को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के की उन्हें जानकारी है और डॉक्टर राज पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसमें डॉ अखिलेश, डॉ ओपी गौतम तथा डॉ एस आर वर्मा को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि वीडियो जांच समिति को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीडियो को भी जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खास मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने को बाध्य करने और फीस लेने के मामलों में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि 12 मई को डॉक्टर अनिल राज ने महंगी कीमत पर दवा खरीदने के लिए मरीज को मजबूर किया था, इस सिलसिले में डॉ अनिल राज, उनके बेटे और मेडिकल स्टोर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मेडिकल स्टोर के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि डॉक्टर और उनका बेटा फरार चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां