लाइव न्यूज़ :

अर्ध विक्षिप्त महिला को अस्पताल परिसर से घसीटकर बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:42 IST

Open in App

खरगोन (मप्र) 20 फरवरी मध्यप्रदेश के खरगोन जिला अस्पताल परिसर में एक पुरुष गार्ड द्वारा एक मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त महिला को लोगों के सामने बांह पकड़कर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना को लेकर लोगों ने अस्पताल प्रशासन की निंदा की है।  

  वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर में गार्ड निर्दयता से अज्ञात महिला को बांह पकड़कर घसीटते हुए दिखाई दे रहा है।

  सूत्रों के अनुसार गार्ड ने बृहस्पतिवार को मानसिक तौर पर अस्वस्थ महिला को अस्पताल परिसर से बाहर जाने के लिये कहा और जब वह बाहर नहीं गई तो उसने महिला की बांह कथित तौर पर पकड़कर उसे परिसर के बाहर तक घसीटकर निकाला। आसपास खड़े लोग इस अमानवीय कृत्य के मूक दर्शक बनकर खड़े थे।

  जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ दिव्यांश वर्मा ने कहा कि गार्ड और डॉक्टरों को इस प्रकार की घटना फिर से परिसर में नहीं होने देने की चेतावनी दी गयी है।

    उन्होंने कहा कि मानवीय दृष्टि को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के निर्देश पर महिला को दरवाजे के पास से एम्बुलेंस गाड़ियों से बचाने के लिये हटाया गया था। कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आगे से पुलिस की जानकारी और सहयोग से इस तरह की कार्रवाई की जाये। इसबीच, जिला कलेक्टर अनुग्रह पी ने डॉ वर्मा, पुलिस और नगर पालिका को अर्ध विक्षिप्त महिला का पता लगाने तथा उसके खाने और कपड़ों की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिये हैं।    

उन्होंने महिला को ढूंढने के बाद इन्दौर के अस्पताल में उपचार के लिये भेजने के भी निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस