लाइव न्यूज़ :

मृत गायों को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते हुए ले जाने का वीडियो वायरल, आरोपी कर्मचारी को नोटिस जारी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:33 IST

Open in App

गुना, 17 नवंबर मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुंभराज नगर परिषद के एक कर्मचारी द्वारा तीन गायों के शव निपटान के लिए ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते हुए ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। यह कथित घटना मंगलवार को गुना जिले के कुंभराज कस्बे में हुई।

अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) वंदना राजपूत ने कहा कि सोशल मीडिया में वीडियो सामने आने और इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद कुंभराज नगर परिषद प्रशासन ने घटना के संबंध में एक कर्मचारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के कर्मचारी से जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर कुंभराज में भामावद रोड पर स्थित रामानंद गौशाला के प्रबंधन ने स्थानीय निकाय को सूचित किया कि मंगलवार को गौशाला में तीन गायों की मौत हो गई और उन्होंने इनके शव निपटान का अनुरोध किया।

वायरल वीडियो में गायों के शव को निपटान स्थल पर ले जाने के लिए कथित तौर पर ट्रैक्टर के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाते हुए देखा जा सकता है। बुधवार को स्थानीय हिंदू संगठनों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग