लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: हिंदू मंदिर में ईसाई प्रार्थना सभा का आयोजन! भाजपा नेता ने वीडियो शेयर कर किया दावा, 7 लोग हुए गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2022 17:30 IST

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक पादरी द्वारा गंगावरम में राम मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा करने और उसमें ईसाई प्रार्थना करने के साथ चर्च द्वारा सीमा पार की जाती है। सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का वीडियो साझा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने भी ट्वीट किया।रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में हिंदुओं के लिए कोई जगह नहीं है।

गंगावरम: आंध्र प्रदेश के गंगावरम में एक हिंदू मंदिर में ईसाई प्रार्थना सभा का आयोजन होने को लेकर काफी बवाल मच गया है। जानकारी के अनुसार, राम मंदिर में ईसाई समुदाय के कुछ लोगों ने प्रवेश किया। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर ने इस कथित घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इसे 'अस्वीकार्य अपमान' बताया है। भाजपा नेता ने अपने ट्वीट में सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी पर धर्मांतरण के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि एक पादरी द्वारा गंगावरम में राम मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा करने और उसमें ईसाई प्रार्थना करने के साथ चर्च द्वारा सीमा पार की जाती है। सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। वहीं, घटना का वीडियो साझा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में हिंदुओं के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक पादरी ने गंगावरम में एक राम मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और मंदिर के अंदर ईसाई प्रार्थना की।

फिलहाल, आजतक की ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि जांच कर रहे पूर्वी गोदावरी के एसपी का इस मामले में कहना है कि ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा मंदिर के अंदर नहीं बल्कि बाहर हो रही थी। 30 मार्च की रात को इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा का आयोजक मंदिर के सामने रहता है। वहीं, इसे 'फर्जी आरोप' बताते हुए जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि वेंकट रमण नाम के व्यक्ति के खिलाफ झूठा आरोप लगाने के लिए केस दर्ज किया जा चुका है। अभी भी मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशTemple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी