लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, बेटे की कसम खाने पर लाइट लगवाने की बात कही

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:14 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 12 जुलाई शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र से भाजपा के विधायक वीर विक्रम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक ग्रामीण द्वारा अपने यहां लाइट लगवाने की फरियाद करने पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ग्रामीण अपने बेटे की कसम खाकर कहे कि उसने उन्हें वोट दिया है। अपेक्षा उसी से की जाती है जिसे कुछ दिया जाए।

वीडियो के मुताबिक, भाजपा विधायक हाल में संपन्न वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र में अपने विकास कार्यों का जिक्र कर रहे थे, तभी एक ग्रामीण ने उनसे अपने यहां लाइट लगवाने की बात कह दी। इस पर विधायक ने कहा ''तुम गंगा की तरफ हाथ करके या अपने लड़के की कसम खाकर कहो कि तुमने हमें वोट दिया है, तो हम आज ही तुम्हारे घर पर लाइट लगवा देंगे। अपेक्षा उससे की जाती है जिसे आप कुछ दो।''

जब ग्रामीण ने कहा कि वह तो फरियाद कर रहा है, तो विधायक ने कहा ''फरियाद उससे करो, जिसे तुम कुछ दो। अगर तुमने दिया होता तो तुम्हारा मेरी छाती पर चढ़ने का अधिकार होता। आप हमें बेवकूफ बनाने का प्रयास न करो.... हमारे पिता चार बार विधायक रहे। हम विधायक बने। कोई ऐसे थोड़ी ना बने। हर बूथ पर किसने हमें वोट दिया, क्या यह हमें मालूम नहीं है? आप हमें वोट देते और हम अगर आपको (लाइट) न देते तब आप हमें बताते।''

विधायक वीर विक्रम सिंह ने इस बारे में 'भाषा' को बताया कि ग्रामीण उन पर अपने घर में लाइट लगवाने का दबाव बना रहा था। उस लाइट की कीमत 10 लाख रुपए है। ऐसे में सरकार की योजना के तहत यह लाइट सार्वजनिक स्थानों पर ही लगाई जाती है।

इस बीच, कटरा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद विधायक, सबका विधायक हो जाता है। किसने वोट दिया और किसने नहीं, यह बात चुनाव जीतने के बाद ही खत्म हो जाती है। ऐसे में वोट की राजनीति करके कसमें खिलाना विधायक को शोभा नहीं देता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए