लाइव न्यूज़ :

अश्लील हरकत कर रहे मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:29 IST

Open in App

नोएडा, 10 अगस्त गौतमबुद्ध नगर जिले में सड़क पर कथित रूप से सरेआम छात्रा से अश्लील हरकत कर रहे मनचले को किशोरी द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, जेवर थाने की पुलिस ने प्रथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जेवर थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि नौ अगस्त को जेवर में चौराहे पर एक किशोरी द्वारा युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में पुलिस को पता चला की आरोपी कुलदीप की पलवल में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। वह कस्बे में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा का बीते कई दिनों से पीछा कर उसे परेशान कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता छात्रा के अनुसार आरोपी उस पर अश्लील टिप्पणी भी करता था। तंग आकर छात्रा ने सोमवार को युवक की जमकर पिटाई कर दी जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने थाने में लिखित शिकायत दी है जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं