लाइव न्यूज़ :

शिविर में हाथी को पीटने का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:49 IST

Open in App

कोयंबटूर, 21 फरवरी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि तमिलनाडु में कोयंबूटर के पास थेक्कमपत्ती में एक शिविर में दो महावतों द्वारा एक हाथी के साथ कथित रुप से बुरा बर्ताव किया जा रहा है।

इस बाबत एक महावत को निलंबित कर दिया गया है।

यह वीडियो हाथियों से संबंधित एक शिविर में गए एक आंगतुक ने बनाया था, जिसमें दिख रहा है कि व्यक्ति डंडे से हाथी के पैरों को पीट रहे हैं जबकि पशु दर्द से कराह रहा है। इसकी लोगों और वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने आलोचना की है।

बताया जाता है कि हाथी श्रीविल्लीपुतुर मंदिर का है। वायरल वीडियो के मुताबिक, उसे पेड़ से बांधा गया था और पीटा जा रहा था।

हिंदू धार्मिक एवं चेरिटेबल धर्मार्थ विभाग 48 दिन के इस शिविर का आयोजन करता है। संपर्क करने पर विभाग के एक सूत्र ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने भी वीडियो देखा है और एक महावत को विभागीय जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस