लाइव न्यूज़ :

मंडी से गेहूं बटोर रहे बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 17, 2021 22:05 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 17 जुलाई महराजगंज जिले की नौतनवां मंडी में बिखरा हुआ गेहूं लेने के आरोप में नौ साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटे जाने का वीडियो सार्वजनिक होने पर मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नौतनवां मंडी में गेहूं की कई बोरियां फट गईं और वहां अनाज बिखर गया।

उन्होंने बताया कि एक लड़के ने वहां बिखरा हुआ कुछ गेहूं इकट्ठा किया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की,इस पर कुछ लोगों ने लड़के को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में बच्चे ने अपने माता-पिता को बुलाया और उनके माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।

घटना बृहस्पतिवार की है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने शनिवार को बताया कि लड़के के पिता की शिकायत पर शुक्रवार शाम पांच लोगों गिरजेश, ब्रह्मदेव, विजय बहादुर, दशरथ यादव और राधेश्याम के खिलाफ धारा 147 (दंगा करने की सजा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 342 (अवैध ढंग से हिरासत में रखने) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं