लाइव न्यूज़ :

महिला को निर्वस्त्र करने के बाद हमला करने का वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:36 IST

Open in App

यादगिर (कर्नाटक), 13 सितंबर पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक महिला को निर्वस्त्र करने और उस पर हमला करने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस संबंध में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना करीब नौ महीने से अधिक समय पहले जिले में शाहपुर के बाहरी इलाके में हुई। यादगिर के पुलिस अधीक्षक सी बी वेदमूर्ति ने बताया, ‘‘चार पुरूषों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने और उस पर हमला करने का वीडियो हमारे संज्ञान में आया था। इस संबंध में शाहपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

अधिकारियों के अनुसार महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि करीब दो मिनट के वीडियो में आरोपी महिला को निर्वस्त्र करने के बाद उसे डंडे जैसी चीज से पीटते दिख रहे हैं और महिला उसे छोड़ देने की गुहार लगाती दिख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे