लाइव न्यूज़ :

गुजरात के अस्पताल में लकवाग्रस्त मरीज के चेहरे पर चींटियां रेंगने का वीडियो आया सामने

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:27 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 जुलाई गुजरात के एक नामी-गिरामी सरकारी अस्पताल में कोविड-19 से पीड़ित एक लकवाग्रस्त मरीज के चेहरे पर चींटियां रेंगने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है जिसके बाद शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दिए।

वडोदरा के सर सैयाजीराव जनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कोविड-19 से पीड़ित और लकवाग्रस्त एक महिला का वीडियो कुछ दिन पहले उसके एक परिजन ने बनाया था। राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल के प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कर्मचारियों द्वारा लापरवाही का सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पांच मिनट के वीडियो में 50 वर्ष के आसपास की महिला को आईसीयू बिस्तर पर लेटा देखा जा सकता है जिसे नली के द्वारा भोजन दिया जा रहा है। वीडियो में जब परिजन ने कुछ पूछा तो महिला केवल सिर हिला कर जवाब दे पा रही है।

मरीज के सूजे हुए मुंह से चींटियां निकलते देखकर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को नर्स से शिकायत करते सुना जा सकता है जिसके जवाब में नर्स ने कहा कि मरीज का मुंह पिछली रात को साफ किया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रंजन अय्यर ने जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा, “सभी कर्मचारियों को पूरी साफ सफाई रखने और मरीजों की देखभाल करने का निर्देश दिया गया है। नली से भोजन बाहर निकलने से चींटियां आ गई होंगी। मैंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?