लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक भाजपा विधायक को जान से मारने के कथित षड़यंत्र का वीडियो सामने आया, जांच शुरू

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक दिसंबर कर्नाटक में कांग्रेस के एक नेता और उनके करीबी बताए जा रहे व्यक्ति का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे येलहंका से भारतीय जनता पार्टी के विधायक एस. आर. विश्वनाथ को कथित तौर पर जान से मारने के बारे में बात कर रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि येलहंका विधानसभा सीट पर चुनाव में दो बार विश्वनाथ के हाथों हार का सामना कर चुके कांग्रेस नेता गोपालकृष्ण और उनके सहयोगी के. देवराज के बीच कुछ महीने पहले यह कथित बातचीत हुई थी। बुधवार को विभिन्न कन्नड़ समाचार चैनलों पर यह क्लिप चलाई गई।

एक ओर विश्वनाथ ने मामले की विस्तृत जांच और संलिप्त लोगों को सजा देने की मांग की तो दूसरी ओर गोपालकृष्ण ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह विधायक का ''षड़यंत्र'' है।

बेंगलुरु पुलिस के प्रमुख कमल कांत ने ज्यादा जानकारी न देते हुए बस इतना बताया कि सिटी क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य के गृह मंत्री ए. ज्ञानेंद्र ने कहा कि सरकार ने विश्वनाथ को जान से मारने के षड़यंत्र को गंभीरता से लिया है और विस्तृत जांच की जाएगी। विश्वनाथ बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अध्यक्ष भी हैं।

ज्ञानेंद्र ने कहा, ''विश्वनाथ ने इस मामले के संबंध में व्यक्तिगत तौर पर मुझसे बात की है और जांच प्रारंभिक स्तर पर है।''

उन्होंने कहा कि विधायक के अनुरोध पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

हुबली में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि वह अधिकारियों और विश्वनाथ से व्यक्तिगत रूप से जानकारी मांगेगे और जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

तीन बार से विधायक विश्वनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस और गृह मंत्री से शिकायत की है कि कांग्रेस नेता गोपालकृष्ण उन्हें मारना चाहते हैं।

गोपालकृष्ण ने आरोपों से इनकार करते हुए स्थानीय चैनलों द्वारा प्रसारित किए जा रहे वीडियो को ''फर्जी'' करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो