लाइव न्यूज़ :

बीमार मां को मुंह से सांस देने का वीडियो वायरल, मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:55 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) दो मई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले जिला अस्पताल के स्ट्रेचर पर पड़ी एक बीमार महिला को उसकी दो बेटियां मुंह से सांस देकर जान बचाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि महिला की जान बच न सकी।

वीडियो में ऑक्सीजन की कमी व स्टाफ के न होने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

इस संबंध में रविवार को महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज, बहराइच के प्रधानाचार्य डॉ. एके साहनी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद जिलाधिकारी शंभू कुमार व मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों व चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवा में पहुंचकर उक्त घटना की जांच की।

उन्होंने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के मुताबिक, उक्त महिला मरीज को जब अस्पताल की आपातकालीन सेवा में परिजनों द्वारा लाया गया, उस समय महिला मरीज लगभग मरणासन्न स्थिति में थी और जब तक डॉक्टर मरीज का इलाज शुरू करते तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि महिला की बच्चियां भावुक होकर अपनी मां को मुंह से सांस देने लगी थीं।

साहनी ने दावा किया कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

इस संबंध में आपातकालीन सेवा के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एहतिशाम अली ने बताया कि उक्त महिला मरीज को जब अस्पताल लाया गया तब उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

उन्होंने बताया,“ आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ. शहीर द्वारा अटेंड करते-करते ही महिला की मौत हो चुकी थी और चिकित्सक कुछ नहीं कर सके।”

डॉक्टर अली ने कहा कि ऐसे मरीजों को अस्पताल में लाने से पहले ही मौत हो जाने की श्रेणी में मान कर उनकी रजिस्टर पर एंट्री नहीं की जाती है, “इसलिए उक्त महिला का नाम पता भी हमें नहीं मालूम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों