लाइव न्यूज़ :

दमन में 12 साल के लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2021 12:06 IST

Open in App

दमन, 15 दिसंबर केन्द्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव में कुछ लोगों ने चोरी करने के संदेह में 12 वर्षीय एक लड़के के कथित तौर पर कपड़े उतार दिए और उसकी पिटाई की।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, कथित वीडियो रविवार को बनाया गया था, जब घटना घटी। घटना केन्द्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के मोती दमन इलाके के एक बाजार की है।

वीडियो में कुछ लोग एक लड़के पर चोरी का आरोप लगाने के बाद उसे अपशब्द कहते और पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति लड़के को चप्पल से मारता और खींच-खींचकर उसके कपड़े उतारता दिख रहा है। एक अन्य व्यक्ति लड़के के जमीन पर लेट जाने पर उसके पैर पर खड़ा नजर आ रहा है। फिर उसकी कमीज उतार उसे खंभे से बांध दिया गया और उसे पीटा गया।

केन्द्र शासित प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की सचिव पूजा जैन ने बताया कि वीडियो के संबंध में मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस विभाग और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने वीडियो में दिख रहे तीन लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342 और 323 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं