लाइव न्यूज़ :

Bihar Flood News: बाढ़ के पानी में जुगाड़ नाव से गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: July 21, 2020 18:07 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल एवं गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण छह जिलों में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग एवं सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना के साथ-साथ बाढ़ का कहर भी जारी है। वीडियो में दरभंगा में बाढ़ के पानी के बीच एक गर्भवती महिला में दर्द से कराह रही है।

दरभंगा: बिहार (Bihar) में कोरोना (Coronavirus) के साथ-साथ बाढ़ (Flood) का कहर भी जारी है। इस दौरान एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दरभंगा में बाढ़ के पानी के बीच एक गर्भवती महिला में दर्द से कराह रही है।

यहां, बाढ़ के पानी के बीच घिरी एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने का जब कोई साधन नहीं मिला तो परिवारवालों ने जुगाड़ की नाव बनाई और किसी तरह गांव से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। फिर डॉक्टरों ने महिला का तत्काल इलाज किया। बताया जा रहा है की आठ महीने की गर्भवती महिला रुकसाना प्रवीण को अचानक पेट में दर्द होने लगा।

लेकिन बाढ़ के पानी में घिरे होने के कारण सड़क डूब चूका था ऐसे में मजबूर घरवालो ने जुगाड़ टेक्नोलॉजी से ट्यूब का नाव बनाया उसके ऊपर लड़की डाल कर गर्भवती महिला और उसकी माँ  को बैठाया। फिर चार पांच युवक किसी तरह इस जुगाड़ की नाव को ठेलते हुए घर से निकाल कर ले गए।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अलर्ट 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल एवं गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण छह जिलों में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग एवं सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है। नेपाल एवं गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि होने की संभावना है।

भारी वर्षा के कारण पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं सारण जिलों में बाढ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन क्षेत्रों में भारी वर्षा एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुये आपदा प्रबंधन विभाग एवं सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट में रहने का निर्देश देते हुये कहा कि गंडक नदी के निचले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य के लिये पूरी तरह तैयार रहने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के बीच सहायता कार्य पूरी तत्परता के साथ करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा, ‘‘एस0ओ0पी0 के अनुसार इनके लिये सारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। ऐसे क्षेत्रों में अगर कोई निषिद्ध क्षेत्र चिन्हित होता है तो उनके लिये अलग आपदा राहत केन्द्र बनाकर उन्हें सहायता पहुंचायी जाय। ऐसे लोगों को सामान्य बाढ पीडितों से पृथक रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।’’

 

 

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी