लाइव न्यूज़ :

VIDEO: शगुन में दुल्हन को दिए करोड़ों के गहने और रुपये, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच

By वैशाली कुमारी | Updated: June 30, 2021 10:50 IST

उत्तर प्रदेश के शामली मे दुल्हन को शगुन मे करोड़ों के गहने और नकदी देने पर पुलिस के छापा मारने का मामला सामने आया है। दुल्हन को शगुन मे नगदी और ढेर सारे गहने देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दुल्हन को खूब सारे गहने और रुपए दिए जा रहे हैं सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के मुताबिक दुल्हन को बड़ी संख्या में गहने और नकदी दिया जा रहा हैइससे पहले भी दूल्हे के सिर पर हाथ रखकर 26 लाख रुपए देने की वीडियो वायरल हुई थी

उत्तर प्रदेश के शामली मे दुल्हन को शगुन मे करोड़ों के गहने और नकदी देने पर पुलिस के छापा मारने का मामला सामने आया है।दुल्हन को शगुन मे नगदी और ढेर सारे गहने देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दुल्हन को खूब सारे गहने और रुपए दिए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि वीडियो किस दिन का है लेकिन पुलिस इस मामले की कार्रवाई कर रही है।

दुल्हन को मिले करोड़ों के गहने 

लगभग 15 सेकेंड के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने इस मामले की शिकायत आयकर विभाग को की है। यह मामला उत्तर प्रदेश के शामली का है जहां दुल्हन के शगुन की रस्म निभाई जा रही है इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दुल्हन ने पहले से ही बहुत सारे गहने पहने हुए हैं और शगुन की रस्म में उसे करोड़ों रुपयों के गहने और नोटों की गड्डियां दी जा रही हैं।

सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद से ही कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के मुताबिक दुल्हन को बड़ी संख्या में गहने और नकदी दिया जा रहा है।यह वीडियो करीब 2 महीने पुराना बताया जा रहा है। इनकम टैक्स विभाग को भी मामले की खबर दी गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि शादी में इतने गहने और रुपयों को लेकर यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दूल्हे के सिर पर हाथ रखकर 26 लाख रुपए देने की वीडियो वायरल हुई थी जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच करना शुरू की थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो