VIDEO Dr Manmohan Singh: एम्स में मनमोहन सिंह?, 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री की हालत गंभीर
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 26, 2024 22:10 IST2024-12-26T21:16:35+5:302024-12-26T22:10:59+5:30
VIDEO Dr Manmohan Singh: 92 वर्षीय कांग्रेस सदस्य और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।

file photo
VIDEO Dr Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद बृहस्पतिवार शाम उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर चुके मनमोहन सिंह को तत्काल चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पंजाब में हुआ है।
VIDEO | Former prime minister Dr Manmohan Singh was admitted to AIIMS Delhi earlier this evening after his health deteriorated. Visuals from outside the hospital. pic.twitter.com/jn5S8ixRWP
— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2024
प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और राजनीतिक हैं। 2004 से 2014 तक भारत के 14वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। डॉ. सिंह ने क्रमशः 1952 और 1954 में पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और मास्टर डिग्री पूरी की।
Robert Vadra tweets, "I am deeply saddened to learn of the passing of former Prime Minister Manmohan Singh ji. My deepest condolences to his family and loved ones. Thank you for your service to our Nation. You will always be remembered for your Economic revolution and the… pic.twitter.com/WwRZlYirvn
— ANI (@ANI) December 26, 2024
VIDEO | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra reaches Delhi AIIMS where former PM Dr Manmohan Singh was admitted earlier today. pic.twitter.com/jFtLI0Oiav— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2024
उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा आगे बढ़ाई। उन्होंने 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री हासिल की, उसके बाद डी.फिल. 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से की है। उनके प्रारंभिक शैक्षणिक कार्य में भारत की आंतरिक-उन्मुख व्यापार नीतियों की आलोचना शामिल थी, जिसने एक विद्वान के रूप में उनकी प्रतिष्ठा में योगदान दिया।
#WATCH | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra arrives at AIIMS, Delhi pic.twitter.com/4IRFy3AfsP
— ANI (@ANI) December 26, 2024
VIDEO | Security beefed up outside Delhi AIIMS where former PM Dr Manmohan Singh was admitted earlier this evening. He is said to be in critical condition. pic.twitter.com/ae1IOKkyyH— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2024