VIDEO: यूपी का सिरफिरा डॉक्टर बच्चे को सिगरेट पिला कर रहा है जुकाम का ईलाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
By रुस्तम राणा | Updated: April 16, 2025 18:53 IST2025-04-16T18:47:33+5:302025-04-16T18:53:51+5:30
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक डॉक्टर एक छोटे बच्चे को सिगरेट पीना सिखाते हुए कैमरे में कैद हो गया। डॉक्टर ने दावा किया कि वह बच्चे को सिगरेट का धुआं पिलाकर खांसी और जुकाम का इलाज कर रहा था।

VIDEO: यूपी का सिरफिरा डॉक्टर बच्चे को सिगरेट पिला कर रहा है जुकाम का ईलाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Viral Video: डॉक्टर का काम मरते हुए मरीज को नई जिंदगी देना होता है, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर बिल्कुल इसके उलट काम करते हुए पकड़े गए। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक डॉक्टर एक छोटे बच्चे को सिगरेट पीना सिखाते हुए कैमरे में कैद हो गया। डॉक्टर ने दावा किया कि वह बच्चे को सिगरेट का धुआं पिलाकर खांसी और जुकाम का इलाज कर रहा था।
यह घटना कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर ने सिगरेट जलाई और बच्चे को पीने के लिए दी। वीडियो में वह छोटे बच्चे को सिगरेट पीने का तरीका सिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
खबर है कि डॉक्टर जालौन के कुठौंद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात है और बदमाश डॉक्टर की पहचान डॉ. सुरेश चंद्र के रूप में हुई है और सीएमओ एनडी शर्मा ने डॉक्टर का तबादला कर दिया है। उन्होंने घटना की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। उन्होंने एसीएमओ को घटना की जांच करने और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
#Jalaun : शराबी डॉक्टर की आपत्तिजनक करतूत
— News1India (@News1IndiaTweet) April 16, 2025
सिरफिरा डॉक्टर बच्चे को सिगरेट पिला कर रहा है जुकाम का ईलाज
डॉ की करतूत कैमरे में हुई कैद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठौंद में तैनात है डॉक्टर सुरेश चंद्र@brajeshpathakup | @CMOfficeUP | @UPGovt |… pic.twitter.com/9AKL4PfvlP
@jalaunpolice kindly look into it.
— ADG ZONE KANPUR (@adgzonekanpur) April 16, 2025
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना करीब 15 दिन पहले हुई थी। डॉ. सुरेश चंद्रा अस्पताल में थे, तभी उनकी नज़र एक 4 साल के बच्चे पर पड़ी। उनके साथ उसके माता-पिता भी थे, जो बच्चे को छोड़कर डॉक्टर के पास चले गए। बच्चे को देखते ही डॉक्टर ने अपनी जेब से सिगरेट निकाली और बच्चे को दे दी। डॉक्टर ने सिगरेट इसलिए दी, क्योंकि बच्चे ने बताया कि उसे खांसी है। ऐसी खबरें हैं कि घटना के समय डॉक्टर शराब के नशे में था।
इसके बाद उन्होंने बच्चे से सिगरेट मुंह में डालने को कहा और उसे जलाया। उन्होंने बच्चे को यह भी सिखाया कि वह सिगरेट का धुआं अंदर ले जाए। वीडियो में उन्हें सिगरेट जलाते हुए कहते सुना जा सकता है, "खीचो, खीचो, और खीचो"। उन्होंने बच्चे से यह भी कहा, "अंदर खीचो यार, ऐसे देखो हम बता रहे हैं।" इसके बाद उन्होंने बच्चे से सिगरेट ली और एक कश लगाया और उसे धूम्रपान करना सिखाया।
डॉक्टर ने फिर सिगरेट बच्चे को थमा दी और उसे और कश लेने को कहा। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने फोन कैमरे से यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।