लाइव न्यूज़ :

Video: अस्पताल के बाहर कोरोना मरीज की हुई मौत, शव को सड़क किनारे छोड़कर भागा एंबुलेंस ड्राइवर

By स्वाति सिंह | Updated: July 7, 2020 15:06 IST

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एंबुलेंस में मरीज को अस्पताल लेकर आए हुए स्वास्थ्यकर्मी शव को गाड़ी से उतारकर अस्पताल के सामने छोड़कर जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। एंबुलेंस का ड्राइवर शव को वहीं जमीन पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

भोपाल:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां सोमवार को कोरोना मरीज को दुसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस का ड्राइवर शव को वहीं जमीन पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एंबुलेंस में मरीज को अस्पताल लेकर आए हुए स्वास्थ्यकर्मी शव को गाड़ी से उतारकर अस्पताल के सामने छोड़कर जा रहे हैं।

इस मामले में दोनों की अस्पताल ने अपनी-अपनी सफाई दी है। वहीं, NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक नका नाम वाजिद अली था, जिसे किडनी में समस्या के चलते भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्हें सांस संबंधी परेशानियां आने लगीं। डॉक्टरों को आशंका हुई कि उन्हें न्यूमोनिया हो गया है। सोमवार की शाम उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई। कोरोना सामने आने के बाद उन्हें कोविड-19 के लिए निर्धारित किए गए चिरायु अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।  आरोप है कि उनकी मौत होने के बाद एंबुलेंस ड्राइवर, जिसे उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने ले जाना था, वो शव को वहीं सड़क किनारे जमीन पर छोड़कर भाग गया। 

शव को कूड़ा गाड़ी में रखकर ले गई पुलिस

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला कस्बे में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में एक व्यक्ति का शव नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी में लादकर ले जाया गया। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति किसी काम से उतरौला तहसील आया था।तहसील गेट पर अचानक वह गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति के शव को नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी पर लाद कर कोतवाली ले आई। जिस समय शव को कूड़ा गाड़ी में लादा जा रहा था, उस समय कस्बा चौकी प्रभारी और एक अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी