लाइव न्यूज़ :

दो दशक के विचार-विमर्श के बाद देश को मिला पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 14:05 IST

सीडीएस का अन्य प्रमुख कार्य तीनों सेनाओं के लिए समग्र रक्षा खरीद योजना तैयार करते हुए हथियारों और उपकरणों के स्वदेशीकरण को सुगम बनाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिपिन रावत ने देश के पहले सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाल लिया।सीडीएस की नियुक्ति भारत की सैन्य योजना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।  

जनरल बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। सीडीएस को भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के वास्ते भारत की सैन्य योजना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।  

सीडीएस के रूप में जनरल रावत रक्षा मंत्री के प्रधान सैन्य सलाहकार के अलावा सैन्य मामलों के नवगठित विभाग के प्रमुख होंगे। गौरतलब है कि करगिल समीक्षा समिति ने 1999 में सीडीएस की सिफारिश की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ट्वीट करते हुए कहा कि सैन्य मामलों का विभाग सृजित करना और सीडीएस पद को संस्थागत स्वरूप प्रदान करना महत्वपूर्ण और समग्र सुधार हैं जिनसे हमारे देश को आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि इस पद पर हमारे सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी । यह 1.3 अरब देशवासियों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को परिलक्षित करेगा। सीडीएस पर तीनों सेनाओं की संयुक्त योजना और एकीकरण के माध्यम से खरीद, प्रशिक्षण और संचालन में अधिक तालमेल और आवंटित बजट के इष्टतम उपयोग को सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी होगी।

सीडीएस का अन्य प्रमुख कार्य तीनों सेनाओं के लिए समग्र रक्षा खरीद योजना तैयार करते हुए हथियारों और उपकरणों के स्वदेशीकरण को सुगम बनाना होगा। जनरल रावत ने कहा कि सीडीएस पर सशस्त्र बलों को आवंटित संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और खरीद प्रक्रिया में एकरूपता लाने की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह आश्वासन देना चाहते हैं कि थल सेना, नौसेना और वायु सेना एक टीम के रूप में काम करेगी और सीडीएस इन सबके बीच समन्वय सुनिश्चित करेगा। वह रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के बाहर गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

टॅग्स :बिपिन रावतनरेंद्र मोदीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन