लाइव न्यूज़ :

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की सरेआम पिटाई करने वाले उपजिलाधिकारी को CM योगी ने किया निलंबित

By भाषा | Updated: August 21, 2020 05:33 IST

एक वीडियो में चौधरी किसी महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जा रहे एक युवक की तहसील भवन के गेट पर पिटाई कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों से अभद्रता और बेरहमी से मारपीट करने के आरोपी एक उप जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निलंबित कर दिया। बलिया की बेल्थरा रोड तहसील के उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी के दो वीडियो सामने आए हैं।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बृहस्पतिवार को मास्क की जांच के अभियान के दौरान लोगों से अभद्रता और बेरहमी से मारपीट करने के आरोपी एक उप जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निलंबित कर दिया।

बलिया की बेल्थरा रोड तहसील के उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी के दो वीडियो सामने आए हैं। उनमें वह मास्क चेकिंग के दौरान लोगों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस सिलसिले में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चौधरी को निलंबित कर दिया है।

उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है। एक वीडियो में चौधरी किसी महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जा रहे एक युवक की तहसील भवन के गेट पर पिटाई कर रहे हैं।

वहीं दूसरे वीडियो में वह चौकिया मोड़ स्थित एक दुकान में घुसकर दो युवकों से मारपीट करते हुए और उन्हें सड़क पर घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके सुरक्षाकर्मी भी युवकों को पीटते दिखाई दे रहे हैं। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बलिया के जिलाधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव