लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद कुख्यात अपराधी का जन्मदिन मनाने वाला वीडियो वायरल, सात जेलकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: September 2, 2019 06:06 IST

दरभंगा जिले में 26 दिसंबर 2015 को दो अभियंताओं की हत्या के मामले में सजा काट रहे आरोपी पिंटू तिवारी द्वारा सीतामढ़ी मंडल कारा में जन्मदिन पर गत शनिवार शाम कथित रूप से केक काटने और दावत का आयोजन करने का फोटो और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Open in App

बिहार के सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद एक कुख्यात अपराधी द्वारा अपने जन्मदिन पर गत गुरुवार को कथित रूप से केक काटने संबंधी एक वीडियो वायरल होने पर सात जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

आरोपी पिंटू तिवारी का मनाया गया था जन्मदिन

दरभंगा जिले में 26 दिसंबर 2015 को दो अभियंताओं की हत्या के मामले में सजा काट रहे आरोपी पिंटू तिवारी द्वारा सीतामढ़ी मंडल कारा में जन्मदिन पर गत शनिवार शाम कथित रूप से केक काटने और दावत का आयोजन करने का फोटो और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जांच की जिम्मेदारी अधीक्षक को सौंपी

जेल मुख्यालय ने मामले की जांच की जिम्मेदारी मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह को सौंपी थी। सीतामढ़ी जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय ने रविवार को बताया कि इस मामले को लेकर जेल महानिरीक्षक के आदेश पर तीन उच्च कक्षपाल श्यामनंदन प्रसाद, ब्रहमेश्वर पांडेय एवं धनेश्वर यादव तथा चार कक्षपाल गुंजन कुमार, रामाशीष राम, रंजन कुमार एवं मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया