बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व विधायक अनंत सिंह के बीच हुई वीडियो कॉल पर बातचीत, पूर्व भाजपा सांसद ने जानना चाहा कि क्या पीएम मोदी की मां को गाली दी गई?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2025 15:44 IST2025-09-05T15:44:24+5:302025-09-05T15:44:24+5:30

दोनों नेताओं ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए ना सिर्फ बिहार की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की, बल्कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर भी बातचीत की। यह संवाद उस वक्त हुआ जब बृजभूषण सिंह अपने जिम में वर्कआउट कर रहे थे।

Video call conversation between Brij Bhushan Sharan Singh and former MLA Anant Singh, former BJP MP wanted to know whether PM Modi's mother was abused? | बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व विधायक अनंत सिंह के बीच हुई वीडियो कॉल पर बातचीत, पूर्व भाजपा सांसद ने जानना चाहा कि क्या पीएम मोदी की मां को गाली दी गई?

बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व विधायक अनंत सिंह के बीच हुई वीडियो कॉल पर बातचीत, पूर्व भाजपा सांसद ने जानना चाहा कि क्या पीएम मोदी की मां को गाली दी गई?

पटना: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बीच शुक्रवार सुबह बातचीत होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों नेताओं के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई है और इस दौरान दोनों को कई बार मुस्कुराते और हंसते हुए भी देखा गया। दोनों नेताओं ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए ना सिर्फ बिहार की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की, बल्कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर भी बातचीत की। यह संवाद उस वक्त हुआ जब बृजभूषण सिंह अपने जिम में वर्कआउट कर रहे थे।

बातचीत के दौरान बृजभूषण सिंह ने अनंत सिंह से इस बात की पुष्टि की कि क्या मंच से वास्तव में अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ था। इस पर अनंत सिंह ने स्वीकार किया कि ऐसा हुआ था, लेकिन उस समय मंच पर कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। अनंत सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर तीखा तंज कसते हुए कहा कि उनका दौरा केवल "भौकाल" के लिए था, चुनाव प्रचार में उसका कोई खास असर नहीं दिखा। 

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा भी बाहरी लोगों और पैसों के सहारे आयोजित की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि भले ही तेजस्वी यादव इस समय थोड़ा मजबूत दिख रहे हैं, लेकिन यदि प्रधानमंत्री की माता जी को लेकर हुआ विवाद गहराया, तो उनके समर्थन में भी गिरावट आ सकती है। बृजभूषण शरण सिंह ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस बार अपनी "औकात" दिखा दी है, जिससे भाजपा को भी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरना होगा। उन्होंने माना कि यदि विपक्ष इतना आक्रामक न होता, तो भाजपा को लग सकता था कि बिना ज्यादा मेहनत के ही जीत हासिल हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा के कार्यकर्ता और नेता भी सक्रिय होकर जनता के बीच जाएं। अंत में, बृजभूषण सिंह ने अनंत सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी जताई और उन्हें सलाह दी कि वे अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा उन्हें बिहार चुनाव में प्रचार के लिए भेजेगी, तो वे अनंत सिंह से जरूर मुलाकात करेंगे।


 

Web Title: Video call conversation between Brij Bhushan Sharan Singh and former MLA Anant Singh, former BJP MP wanted to know whether PM Modi's mother was abused?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे