लाइव न्यूज़ :

वीडियोः मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 12 गाड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे; 6 घायल, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: April 27, 2023 15:56 IST

पुलिस के मुताबिक, ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था जिससे चालक का नियंत्रण खो गया और वह करीब 12 गाड़ियों को रौंदता चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देयह दुर्घटना एक्सप्रेसवे के मुंबई जाने वाले लेन पर खोपोली निकास के पास हुई।हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।वीडियो में ट्रक और क्षतिग्रस्त हुए अन्य वाहनों को देखा जा सकता है।

Road Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार भीषण हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने 12  गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था जिससे चालक का नियंत्रण खो गया और वह करीब 12 गाड़ियों को रौंदता चला गया।

एक अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले में खोपोली के पास ट्रक ने कम से कम 12 गाड़ियों को टक्कर मारी जिसमें छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ वक्त के लिए मुंबई की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित रहा।

हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। न्यूज 18 के पत्रकार द्वारका सिंह ने ट्विटर पर आपस में टकराए वाहनों का वीडियो साझा किया है। वीडियो में ट्रक और अन्य चार पहिया वाहनों के बीच केहुई भीषण टक्कर को देखा जा सकता है। दृश्य में सभी चारपहिया वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं।

सभी गाड़ियों के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विजुलअल देखने के बाद नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप मुंबई की ओर जाने वाला यातायात कुछ देर के लिए रुका रहा।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनामहाराष्ट्रPuneमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी