लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन की जीत निश्चित है: हुड्डा

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जनवरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर किसानों की जीत निश्चित है।

साथ ही उन्होंने किसानों से मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्वक निकाले जाने का आह्वान किया।

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने एक बयान में कहा, '' किसान आंदोलन की जीत निश्चित है क्योंकि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित है।''

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि देश की नींव समानता एवं न्याय पर आधारित है और ''लोकतंत्र में लोगों की इच्छा ही सर्वोपरि है।''

उन्होंने इतने विशाल एवं शांतिपूर्ण आंदोलन के संचालन को लेकर किसान नेताओं की सराहना भी की।

हुड्डा ने कहा, '' दो महीने से भी अधिक समय से हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकतंत्र में, अनुशासन एवं अहिंसा किसी भी आंदोलन के सबसे बड़े हथियार हैं। जिसे किसानों ने बेहद अच्छी तरह से समझा है।''

उन्होंने आंदोलन के दौरान विभिन्न कारणों से जान गंवाने वाले करीब 150 किसानों का हवाला देते हुए सरकार की आलोचना भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं