त्रिपुरा निकाय चुनाव में जीत भाजपा की विकास नीतियों में लोगों का भरोसा दर्शाती है: शाह

By भाषा | Updated: November 28, 2021 21:15 IST2021-11-28T21:15:37+5:302021-11-28T21:15:37+5:30

Victory in Tripura civic polls shows people's faith in BJP's development policies: Shah | त्रिपुरा निकाय चुनाव में जीत भाजपा की विकास नीतियों में लोगों का भरोसा दर्शाती है: शाह

त्रिपुरा निकाय चुनाव में जीत भाजपा की विकास नीतियों में लोगों का भरोसा दर्शाती है: शाह

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा के स्थानीय निकाय चुनाव में उसकी प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों में लोगों के भरोसे को दर्शाती है और इससे राज्य के विकास के लिए ‘‘डबल इंजन’’ सरकार की प्रतिबद्धता में उनका भरोसा भी प्रतिबिंबित होता है।

केंद्र व राज्य में एक ही दल की सरकार को आम तौर पर भाजपा की ओर से ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार कहा जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा, ‘‘स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को चुनने के लिए त्रिपुरा की हमारी बहनों और भाइयों का आभार। यह परिणाम भाजपा की विकास की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। यह मां त्रिपुरा सुंदरी की महान भूमि की सेवा करने के लिए हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा।’’

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि चुनावों में उसकी जीत राष्ट्रवादी और विकास समर्थक ताकतों की जीत है। उन्होंने ‘‘ऐतिहासिक’’ और बड़ी जीत के लिए मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव और प्रदेश भाजपा नेतृत्व की सराहना की।

उन्होंने दावा किया कि लोगों ने विभाजनकारी ताकतों और हिंसा में रुचि रखने वालों को खारिज कर दिया है।

शाह ने देव और प्रदेश नेताओं, मेहनती कार्यकर्ताओं को बड़ी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा राज्य के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी।

सत्तारूढ़ भाजपा ने रविवार को त्रिपुरा निकाय चुनावों में जबर्दस्त जीत हासिल की। भाजपा ने 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम (एएमसी) की सभी सीटों पर जीत हासिल की और कई अन्य शहरी स्थानीय निकायों में भी जीत भारी जीत दर्ज की।

विपक्षी तृणमूल कांग्रेस और माकपा एएमसी में अपना खाता खोलने में विफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Victory in Tripura civic polls shows people's faith in BJP's development policies: Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे