लाइव न्यूज़ :

विजयी प्रधान का समर्थक गोली लगने से घायल

By भाषा | Updated: May 3, 2021 14:48 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) तीन मई प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के गौसपुर गांव में रविवार रात पंचायत चुनाव में हार से आक्रोशित लोगों ने विजयी उम्मीदवार के समर्थक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने सोमवार को बताया कि गौसपुर गांव प्रधान पद के लिए रविवार को हुई मतगणना में विष्णु तिवारी उर्फ़ सोनू निर्वाचित हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश मिश्र हार गए। रविवार रात गांव में आयोजित तिलकोत्सव में जीते हारे दोनों प्रत्याशी शामिल थे ,जहां उनमें कहा सुनी हुई ।

आरोप है कि हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से विजयी पक्ष के समर्थक विनय सिंह (30) घायल हो गए। सिंह को जिला चिकित्सालय लाया गया, चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु उन्हें प्रयागराज भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो