लाइव न्यूज़ :

विजय दिवस: स्टालिन ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, सैनिकों को सराहा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:49 IST

Open in App

चेन्नई, 16 दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को यहां युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और पाकिस्तान पर भारत की जीत के स्वर्ण जयंती समारोह में सैनिकों के बलिदान की सराहना की।

कामराजार सलाई पर यहां युद्ध स्मारक पर एक समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्टालिन ने सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें सलाम किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यहां रखी एक डायरी में लिखा कि उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए जवानों को (‘वीर वनक्कम’, शौर्य सलाम) सलाम किया।

एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं रियर एडमिरल एस. रामसागर और 1971 के युद्ध के कर्नल ए . कृष्णास्वामी और कई अन्य सम्मानित पूर्व सैनिकों ने समारोह में भाग लिया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

मरीना बीच के पास युद्ध स्मारक पर आयोजित समारोह में सशस्त्र बलों, तटरक्षक बल के अधिकारियों और 1971 के युद्ध के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। समारोह में नगर प्रशासन मंत्री के. एन. नेहरू, लोक निर्माण मंत्री ई. वी. वेलू, मुख्य सचिव वी. इराई अंबू ने भी भाग लिया।

पाकिस्तान ने 16 दिसंबर, 1971 को भारतीय सशस्त्र बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस दिन को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और 2021 स्वर्ण जयंती वर्ष, ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह