लाइव न्यूज़ :

पुणे के रासायनिक संयंत्र हादसे के पीड़ितों ने बताई आपबीती

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:25 IST

Open in App

पुणे, आठ जून महाराष्ट्र के पुणे जिले के उरावडे गांव के नजदीक स्थित रासायनिक संयंत्र में जब आग लगी तब बबन मारगले वहीं थे। बबन और उनकी पत्नी मंगल वहीं काम करते थे।

बबन ने संवाददाताओं को बताया कि वह अपनी पत्नी को बचाने के लिये कुछ नहीं कर पाए क्योंकि जिस जगह वह काम करती थी, उस इमारत के दरवाजे बंद थे।

पुणे से 40 किलोमीटर दूर मुलशी तहसील स्थित ‘एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज’ के रासायनिक संयंत्र में सोमवार को लगी आग में बबन की पत्नी मंगल (28) समेत कुल 17 कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

भीषण आग के बावजूद स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीनों की मदद से इमारत की एक दीवार को तोड़ दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

दो बच्चों के पिता बबन ने कहा, ‘‘मेरी पत्नी पिछले करीब डेढ़ साल से यहां काम कर रही थी। बीमार होने के कारण डेढ़ महीने के अंतराल के बाद काम पर पुन: लौटने के बाद उसका यह पहला दिन था। कंपनी के अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद उसने कल ही काम शुरू किया था।’’

चौंतीस साल के बबन ने कहा, ‘‘हमारा छह से सात कर्मचारियों का समूह जैसे ही अपने ब्लॉक से बाहर आया। कुछ ही क्षणों के भीतर आग हर जगह फैल गयी। इमारत के दरवाजे बंद होने के कारण कोई कुछ नहीं कर पाया।’’

मंगल का शव लेने अस्पताल आए बबन के चाचा संभाजी गवाडे ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। गवाडे ने तहसील के सभी कारखानों में सुरक्षा संबंधी जांच कराने की भी मांग की।

इस हादसे में जान गंवाने वाली गीता दिवाडकर (40) नामक एक अन्य पीड़ित महिला के भाई समीर कानजने ने कहा कि वह पिछले करीब छह महीनों से कंपनी में काम कर रही थी। आग इतनी भीषण थी कि कई लोगों के शव बुरी तरह से जल गए हैं, इसलिए पहचान के लिए डीएनए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र पोटहोड ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के समय संयंत्र में कुल 37 कर्मचारी मौजूद थे। कुछ कर्मचारी बचकर बाहर निकल आए, लेकिन 17 कर्मचारी भीतर ही फंस गए और उनकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच