लाइव न्यूज़ :

खाने के पैकेट बांटकर जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है तेजाब हमले की पीड़िताएं

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:20 IST

Open in App

आगरा, दो जून आगरा में तेजाब हमले की पीड़िताएं कोविड-19 के मरीजों और इस महामारी से प्रभावित जरूरमंद लोगों को दो जून की रोटी मुहैया कराने का अभियान चला रही हैं।

तेजाब हमले की पीड़िताओं द्वारा चलाया जा रहा ‘शीरोज हैंगआउट कैफे’ और ‘छांव’ फाउंडेशन के इस संयुक्त अभियान को ‘स्माइल गोल है’ के तहत चलाया जा रहा है जिसका मकसद इस चुनौतीपूर्ण दौर में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

शीरोज हैंगआउट कैफे के सह-संस्थापक आशीष शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस पहल का मकसद कोविड-19 के मरीजों और वित्तीय रूप से कमजोर लोगों को भोजन मुहैया कराना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 17 मई से आगरा में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में कोविड मरीजों और फुटपाथ पर या झुग्गियों में रह रहे लोगों को खाने के पैकेट तथा ‘थाली’ बांटना शुरू किया।’’

शुक्ला ने बताया, ‘‘शुरुआत में हम कोविड मरीजों और ड्रिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के पृथक वार्ड के टीकाकरण कर्मियों को करीब 40-50 ‘थालियां’ बांटते थे लेकिन इन दिनों मरीजों की संख्या बहुत कम है तो हम वहां करीब 20 ‘थाली’ दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम खाने के 70-80 डिब्बे भी दे रहे हैं जिनमें सब्जी, दाल-चावल, रोटी, रायता और सलाद होता है।’’

शुक्ला ने कहा, ‘‘शीरोज कैफे के रसोई के कर्मी स्वच्छता का पूरा ख्याल रखते हुए खाना बनाते हैं। हम सैनेटाइजर, मास्क, दस्ताने का इस्तेमाल करते हैं और रोज खाने के पैकेट बांटते हैं।’’

कैफे में काम करने वाली तेजाब हमले की पीड़िता रूपा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘इस काम से मुझे और मेरी टीम को खुशी मिलती है क्योंकि हम इस महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला पाते हैं।’’

शुक्ला ने कहा, ‘‘हम कोविड के बाद भी यह काम करते रहेंगे क्योंकि हम जानते हैं कि बेघर लोगों के लिए बिना खाने के रहना कितना मुश्किल है। हम अपनी क्षमताओं के अनुसार खाने के पैकेट बांटते रहेंगे।’’

शीरोज कैफे के प्रवक्ता अजय तोमर ने कहा कि लोग उनकी पहल में शामिल हो सकते हैं। तोमर भी खाने के डिब्बों को पैक करने और उन्हें मरीजों को देने में हाथ बंटाते हैं।

उन्होंने कहा कि लोग राशन तथा खाना बनाने के लिए आवश्यक अन्य सामान देकर इस अभियान में मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू