वंदे भारत ट्रेन गुजरात में हुई दुर्घटना की शिकार, पप्पू यादव ने कहा, "लगता है इसमें भी बड़ा घोटाला है?"
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 29, 2022 14:23 IST2022-10-29T14:20:11+5:302022-10-29T14:23:48+5:30
गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हुई दुर्घटना पर पप्पू यादव ने तीखा तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि वंदेभारत एक्सप्रेस भी किसी बड़े घोटाले की उपज है, जिसके कारण वह बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है।

वंदे भारत ट्रेन गुजरात में हुई दुर्घटना की शिकार, पप्पू यादव ने कहा, "लगता है इसमें भी बड़ा घोटाला है?"
पटना:गुजरात के वलसाड में हुई वंदे भारत ट्रेन हादसे को लेकर लोकसभा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तीखा तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि क्या वंदेभारत एक्सप्रेस किसी बड़े घोटाले की उपज है कि वह बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। बीते एक महीने में तीसरी बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत के बहाने केंद्र सरकार को घेरते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सरकार के हर काम में घोटाला नजर आ रहा है।
जाप प्रमुख पप्पू यादव ने हादसे के बाद ट्वीट करते हुए कहा, "वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी लगता है एक बड़ा घोटाला है? आज फिर गुजरात में एक गाय से टकरा टूटकर बिखर गई। इस सरकार के हर काम में घपला घोटाला है।"
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी लगता है एक बड़ा घोटाला है? आज फिर गुजरात में एक गाय से टकरा टूटकर बिखर गई।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 29, 2022
इस सरकार के हर काम में घपला घोटाला है। pic.twitter.com/79KOg1ZfLY
मालूम हो कि गुजरात के वलसाड में वंदे भारत ट्रेन गाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके कारण ट्रेन के इंजन का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंजन के निचले हिस्से में भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
वंदे भारत ट्रेन के साथ यह हादसा सुबह में करीब 8 बजकर 17 मिनट पर हुआ। एक्सीडेंट के बाद वंदे भारत ट्रेन मौके पर करीब 30 मिनट तक रुकी रही। रेलवे अधिकारियों के निरीक्षण के बाद करीब पौने नौ बजे बंदे भारत को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
इससे पहले बीते दिनों वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद और आणंद के बीच हादसे का शिकार हुई थी। उस समय भी गाय के कारण ही वंदे भारत ट्रेन क्षतिग्रस्त हुई थी। 6 और 7 अक्टूबर को वंदे भारत लगातार दो दिन दुर्घटना का शिकार हुई थी।