लाइव न्यूज़ :

बलात्कार और वीभत्सता का शिकार हुई पीड़िता की मुंबई के अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:59 IST

Open in App

मुंबई, 11 सितंबर मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार और निजी अंगों में लोहे की छड़ डालने की वीभत्सता का शिकार बनी 34 महिला महिला ने यहां नगरपालिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार तड़के दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं थी और हादसे में उसका बहुत खून बह गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के से राजावाड़ी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी।

उन्होंने बताया कि महिला से बलात्कार के बाद और छड़ से निर्ममता से उसपर हमला करने के बाद आरोपी ने उसपर चाकू से भी वार किया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सामने आया था जब पुलिस को साकीनाका में खैरानी रोड पर एक शख्स के एक महिला पर हमला करने के बारे में फोन आया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने महिला को खून से सना हुआ पाया जिसके बाद उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान, सामने आया कि सड़क किनारे खड़े एक टैंपो के भीतर महिला से बलात्कार किया गया और उसके शरीर एवं निजी अंगों पर लोहे की छड़ से निर्ममता से वार किया गया।” साथ ही बताया कि पुलिस को टैंपो में खून के निशान भी मिले।

उन्होंने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है जो वीडियो में टैंपो से बाहर निकलता दिख रहा है।

पुलिस ने बाद में मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू