लाइव न्यूज़ :

लापता चकबंदी अधिकारी जहर खुरानी का शिकार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 15:56 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 24 जुलाई उत्तर पदेश के बांदा जिले में तैनात चकबन्दी अधिकारी शनिवार को फतेहपुर जिले के मुत्तौर गांव के पास बेहोशी की हालत में पाए गए । वह शुक्रवार को बांदा जाते समय रोडवेज की बस से अचानक लापता हो गए थे। पुलिस के अनुसार, चकबन्दी अधिकारी जहरखुरानी गिरोह के शिकार हुए हैं।

फतेहपुर शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले चकबंदी अधिकारी विनोद वर्मा (58) शुक्रवार की शाम बांदा जा रहे थे, फतेहपुर शहर में रोड़वेज की बस में बैठने के बाद परिजनों से वीडियो कॉलिंग के जरिये उनकी बात हुई और कुछ देर बाद ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

एसएचओ ने बताया कि परिजनों की सूचना पर उनके एक परिचित कोतवाली आये और गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस शुक्रवार की शाम से उनकी खोजबीन करने में जुटी थी। शनिवार दोपहर चकबंदी अधिकारी ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के पास बांदा-बहराइच राज्य मार्ग के किनारे बेहोश पड़े पाए गए, संभवतः वे जहरखुरानी का शिकार हुए हैं।

सिंह ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके होश में आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह